मंडल डैम में लगने वाले 10 गेट लाए गए, सांसद बीडी राम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

0
232

Latehar: पलामू प्रमंडल के बहु प्रतीक्षित परियोजना उतरी कोयल जलाशय यानी मंडल डैम के कार्य तेजी से हो रहा है. इसकी कड़ी में स्थल निरीक्षण और कार्यों का जायजा लेने सांसद बीडी राम पहुंचे. उन्होंने बताया कि मंडल डैम परियोजना में लगने वाला 10 गेट आ चुके हैं, और 2 गेट भी निर्माणाधीन हैं, जो जल्द ही यहां पहुंच जाएगा. इस परियोजना का निर्माण कर रही वाप्कोस लिमिटेड कंपनी को दिसंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करना है.

जल्द बनेगी जर्जर सड़क

मौके पर सांसद बीडी राम ने कहा कि बरवाडीह से मंडल डैम तक लगभग 22 किलोमीटर जर्जर सड़क का निर्माण भी जल्द होगा. निविदा प्रकाशित हो चुकी है, बहुत जल्द निविदा का निस्तारण कर कार्य प्रारंभ होगा.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वाप्कोस लिमिटेड के महाप्रबंधक संजय शर्मा,जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, शिव कुमार मिश्रा,सांसद के निजी सचिव अलख दुबे भोला पांडेय, कौशल झा सहित कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here