18 साल का इंतजार खत्म, झारखंड के 430 केंद्रों पर हुई JET परीक्षा

0
60
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की ओर से झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) का आयोजन हुआ. 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह परीक्षा आयोजित की गई.
राज्यभर में इसके लिए 430 सेंटर बनाए गए थे. वहीं इस परीक्षा के लिए रांची में सबसे अधिक 117 केंद्र बनाए गए थे. वहीं राज्यभर में एक लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए.

इसे पढ़ें-वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग की घटना, ट्रंप और वेंस सुरक्षित निकाले गए

1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई. इस परीक्षा में करीब 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. जिन्होंने राज्य के अलग-अलग जिलों में बनाए गए केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

इसे भी पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, रांची से गोरखपुर लौट रहा था परिवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here