रांची में चोरी की 10 बाइक के साथ 8 शातिर धराए

0
61

Ranchi : शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बाइक चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनके नंबर प्लेट बदल दिए जाते थे और इसके बाद वाहनों को ग्रामीण इलाकों में बेच दिया जाता था।

खरीद-बिक्री करने वाले लोगों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी रांची के अलावा आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय बाइक चोरों और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य बाइक बरामद करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here