Jhar Media: मोदी सरकार ने आज अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं. 26 मई 2014 ही वह दिन था जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. अपनी शपथ में उन्होंने यह बात स्पष्ट कर दी थी कि भारत के लिए जो भी कदम हितकारी होगा. उसका फैसला लेने से वह बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे. अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस बात को सच भी साबित किया और तीन तलाक से लेकर धारा 370 जैसे कई बड़े फैसले लिए.
इसे पढ़ें- ‘चैन से रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
कई बड़े निर्णय लेने के अलावा उन्होंने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कुछ ऐसी योजनाओं को शुरू किया, जिससे इनका उद्धार और उत्थान किया जा सके. जनहित के लिए जारी की गई इन योजनाओं का जनता को भरपूर लाभ भी मिला. जब 2024 में लोकसभा चुनाव हुए तब पीएम मोदी ने साफ शब्दों में यह बताया कि भारत में चार प्रमुख जाति गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी है. GYAN का उत्थान ही उनके लिए सर्वोपरि है. चलिए आज हम आपको बीते 11 वर्षों में पीएम मोदी ने जनता के लिए जिन योजनाओं को शुरू किया है उनके बारे में बताते हैं.
खरगे ने हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में कहा, “26 मई 2014 – 11 साल में बड़े-बड़े ‘वादों’ को ‘खोखले दावों’ में बदल कर मोदी सरकार ने देश को इस तरह बर्बाद कर दिया है कि ‘अच्छे दिन’ का वादा अब ‘दुःस्वप्न’ साबित हो रहा है.” “युवाओं को सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा था, जबकि हकीकत में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गईं. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, ऊपर से किसानों को रबर की गोलियां खानी पड़ीं. महिलाओं के आरक्षण पर शर्तें थोपी गईं. इसके साथ ही सुरक्षा तार-तार कर दी गई. कमजोर वर्ग एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यकों पर भयंकर अत्याचार हुआ. उनकी हिस्सेदारी खत्म सी हो गई”



