पाकिस्तान को झटका, शाहीन- 3 मिसाइल का टेस्ट फेल

0
492

Jhar Media : पाकिस्तान अपनी सैन्य गतिविधियों को लेकर लगातार बड़े कदम उठा रहा है. हाल ही में एयर एक्सरसाइज के बाद, अब उसने 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच उत्तरी अरब सागर क्षेत्र में नौसेना द्वारा मिसाइल फायरिंग अभ्यास (लाइव फायरिंग ड्रिल) की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए नोटम (Notice to Airmen) भी जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन तारीखों में इस इलाके में हवाई और समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ेगा.

यह खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया था, लेकिन वह टेस्ट पूरी तरह विफल रहा. मिसाइल अपने लक्ष्य से भटक गई और पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान में एक परमाणु केंद्र के पास ही फट गई. इसका मलबा नागरिक बस्तियों के पास गिरा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई.

यह घटना न सिर्फ पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं पर सवाल उठाती है, बल्कि बलूचिस्तान में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती है. शाहीन-3 पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी (2750 किमी) तक मार करने वाली परमाणु-सक्षम मिसाइल है, जिसे चीन की मदद से बनाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here