Jhar Media: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू होने जा रही है, जो 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी. यह यात्रा बिहार में उनकी अबतक की सबसे बड़ी जनसंपर्क पहल मानी जा रही है, जो 23 जिलों और 60 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जागरूक करना है.
इसे पढ़ें- J&K के किश्तवाड़ में तबाही: बादल फटने से 40 से अधिक की मौत, रेस्क्यू का काम जारी
वोटर अधिकार यात्रा INDIA गठबंधन की बिहार में एकजुटता का प्रतीक भी है, क्योंकि राहुल गांधी के साथ बिहार में गठबंधन के सबसे बड़े चेहरे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे. इसके अलावा इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता भी इसमें अपनी सहभागिता देंगे.
इसे पढ़ें- अमेरिका ने बलूच स्वतंत्रता संगठनों को आतंकी करार देकर किया अन्याय: मीर यार बलूच




















































