छठ के दौरान हादसा: बिहार- झारखंड में डूबने से सात बच्चे समेत नौ की मौत

0
363

Jhar Media: आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान सोमवार की शाम छठ घाट पर हादसा हो गया. बिहार झारखंड में अलग अलग स्थानों पर हादसे हुए हैं. बात करें झारखंड की तो हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में छठ पूजा की पूर्व संध्या पर नहाने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. ये हादसा 27 अक्टूबर को हुआ, जब ये दोनों बच्चियां गांव के तालाब में नहा रही थीं.

चांडिल में डूबे तीन लोग

चांडिल के शहरबेड़ा छठ घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूब गए.

इस हादसे में 14 वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई जबकि 45 वर्षीय संजय सिंह और 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश जारी है. यहां मौके पर प्रशासन की टीम के साथ गोताखोरों के द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही है.

भागलपुर में डूबने से चार बच्चियों की मौत 

भागलपुर के नवगछिया में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. गंगा नदी की उप धारा में डूबने से यहां एक साथ 4 बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे अब भी लापता है. स्वजन का कहना है कि मरने वाले बच्चों में दो बच्चे जुड़़वा भाई थे. जबकि एक बच्चा फुफेरा भाई था. जो छठ में अपने ननिहाल आया था. सभी बच्चे घर से छठ घाट बनाने के लिए निकले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here