पलामू पुलिस ने नष्ट की नशे की खेती, चार एकड़ में लहलहा रही थी फसल

0
31

Medini Nagar: अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पलामू पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में करमा के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

इस दौरान मनातू थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की. अभियान के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए करीब 04 एकड़ में लगी अफीम/ पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया. इस दौरान अफीम की खेती करने वालों की पहचान और मामला दरज कर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों ने मांगा 50 हजार पेंशन, विधानसभा के पास प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here