झारखंड में आंधी बारिश से तबाही, पांच की गई जान, फसलें हुईं खराब

0
253
WEATHER
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : राज्य के कई जिलों में यानी शनिवार को पूरे दिन और देर रात तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाएं हुई। रविवार को भी मौसम में बदलाव जारी रहने का अनुमान है। वहीं बीते 24 घंटे में वज्रपात से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि पहले ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और गुमला तथा हजारीबाग में 5-5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी राँची में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।

22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है। मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here