नालंदा के शीतला मंदिर मेले में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौ’त

0
95

Nalanda: बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. भारी भीड़ के कारण हुई इस घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

इसे पढ़ें- कांग्रेस ‘विषैला सांप’, आदिवासियों का नहीं होगा भला – सुप्रियो भट्टाचार्य

CM नीतीश ने जांच के दिये आदेश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं. दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घायलों से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगा रही है. वहीं घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है, और मुख्यसचिव को जांच के निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया स्वीकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here