Ranchi News: धुर्वा डैम से युवक का मिला शव, सनसनीखेज खुलासा

0
147

Ranchi : धुर्वा डैम से सोमवार की सुबह एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए डैम में कूदकर अपनी जान दे दी। इसी युवक ने रविवार दोपहर को भी डूबकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब वहां मौजूद बोटिंग कर्मियों ने उसे बचा लिया था।

हालांकि, मौत को गले लगाने का इरादा कर चुके इस युवक ने रात के अंधेरे में दोबारा वही कदम उठाया और इस बार उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक की पहचान सैयेम अंसारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी का निवासी था, लेकिन वर्तमान में राँची के लेक रोड स्थित एक किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here