रांची में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

0
56

Ranchi: शहर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लालपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशे की लत में धकेल रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल रजक के रूप में हुई है। उसके पास से 19 बोतल अवैध कफ सिरप और 75 पीस नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं, खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here