रांची में ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम: बिल्डरों को बिहार में निवेश का आमंत्रण

0
66

Ranchi : भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने झारखण्ड में कार्यरत बिल्डरों से बिहार के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे विकास का लाभ उठाते हुए आम लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने में बिल्डरों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इसे पढ़ें – रांची में जमीन कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान पारस अस्पताल में मौत

रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम

यह बातें उन्होंने रांची में आयोजित ‘रेरा बिहार से रूबरू’ कार्यक्रम के दौरान कहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों और प्रमोटरों को बिहार में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराना था, ताकि वे राज्य में निवेश के लिए आगे आएं। साथ ही, घर या प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए रेरा बिहार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में झारखण्ड के विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, झारखण्ड रेरा के अध्यक्ष बिरेन्द्र भूषण सहित कई बिल्डर्स और संभावित खरीदार शामिल हुए।

रेरा बिहार अध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण ने एक ‘फिल्टर व्यवस्था’ लागू की है, जिससे प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रमोटर सभी दस्तावेज सही तरीके से जमा करते हैं, तो प्राधिकरण पंजीकरण देने में उदार रुख अपनाता है। साथ ही, उन्होंने दोहराया कि रेरा बिहार घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है।

कार्यक्रम में रेरा बिहार के कार्यों की सराहना करते हुए विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड रेरा को भी इसी तरह की पहल करनी चाहिए ताकि खरीदारों के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सके। वहीं, झारखण्ड रेरा अध्यक्ष बिरेन्द्र भूषण ने कहा कि रेरा बिहार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है और इस कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिली हैं, जिन्हें झारखण्ड में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

रेरा बिहार के जांच आयुक्त संजय सिंह ने रेरा पंजीकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि घर खरीदते समय इसकी जांच अवश्य करनी चाहिए। सचिव अनीमेष पाण्डेय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश थदानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन विधेयक पर BJP का हमला, 25 अप्रैल को रांची में पदयात्रा का ऐलान

दिखाई गई दो दो लघु फिल्में

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए रेरा बिहार द्वारा तैयार दो लघु फिल्में भी दिखाई गईं। इसके अलावा, एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से प्रमोटरों को बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। घर खरीदारों के लिए भी अलग से सत्र आयोजित किया गया, जिसमें निवेश से पहले ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित ओपन सेशन में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें रेरा अधिनियम की बेहतर समझ मिल सकी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here