बोकारो ट्रेज़री से अवैध निकासी मामला, एक और आरोपी अरेस्ट

0
53

Bokaro: अवैध वेतन निकासी मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने एसपी बोकारो के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त एएसआइ अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है।

CID ने की कार्रवाई 

उसे बुधवार को रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है।

एएसआई अशोक कुमार भंडारी पूर्व में गिरफ्तार मुख्य लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी था। एएसआई अशोक कुमार भंडारी के खाते में लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के खाते से लगभग 50 लाख रुपये के हस्तांतरण का खुलासा हुआ है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here