ऑल इंडिया शिया समाज ने नसरीन फातमा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया वाइस प्रेसिडेंट 

0
113

Jhar Media: ऑल इंडिया शिया समाज( दिल्ली मरकज) की जानिब से बिहार से ताल्लुक रखने वाली सीनियर सहाफी नसरीन फातमा को ऑल इंडिया शिया समाज वीमेन्स विंग का वाइस प्रेसिडेंट मुन्तक्ब किया गया है. नसरीन फातमा को अगले पांच साल के लिए इस औहदे पर रहते हुए समाज के फल्ह व बहबूद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उनका कार्यकाल मई 2026- मई 2031 तक रहेगा.

शिया समाज की जानिब से इदारे के जेनरल सिक्रेटरी मौलाना जफरुल हसन ने नसरीन फातमा को दिली मुबारकबाद पेश की है. इसके अलावा मैलाना जनाब क़ासिम हैदर रिज़वी, मौलाना नैयर बहिश्ती, एस वेसाल मेहदी, मौलाना अली अब्बास, एस संजर इमाम जेनरल सिक्रेटरी ऑल इंडिया शिया समाज बिहार राज्य, बब्लू राही अध्यक्ष अखिल भारतीय शिया समाज बिहार राज्य और बीजेपी नीति मंच (अल्पसंख्यक विंग) के वाइस प्रेसिडेंट सैयद हैदर रिजवी ने भी मुबारकबाद पेश की है. तमाम लोगों ने सहाफी नसरीन फातमा के शिया समाज से जुड़ने पर खुशी का इजहार किया है. बीजेपी नेता सैयद हैदर रिजवी ने कहा कि नसरीन फातमा के ऑल इंडिया शिया समाज से जुड़ने के बाद इदारे और समाज को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. उन्होंने बताया कि नसरीन फातमा सहारा न्यूज और ईटीवी भारत हैदराबाद में अहम पद पर सहाफत के काम को अंजाम दे चुकी हैं. फिलहाल वो एबीपी न्यूज बिहार से जुड़ी हैं और भारत प्लस 24 न्यूज चैनल की फाउंडर और एडिटर हैं.

वहीं नसरीन फातमा का कहना है कि शिया समाज ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे वो पूरी इमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगी. खास कर शिया समाज और दीगर मुसलिम समाज की महिलाओं के लिए वो कई अहम कामों को अंजाम देंगी और उनकी तरक्की के लिए काम करेंगी.

बता दें कि ऑल इंडिया समाज अक्दार-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत, समाज के वंचित, गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों के ‘फलाह व बहबूद’ और समाज की ख्वातीनों के लिए अहम काम अंजाम देता है. तालीम को आम करना, समाज से ग़ुरबत को दूर करना, एत्तेहाद-ए-बैनुल मज़ाहिब पर काम करना इनकी प्राथमिकता में शामिल है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here