राहत की खबर, समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून

0
196

Weather Updates: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग उमस व लू से परेशान हैं। इसी बीच मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में तय समय से पहले पहुंच सकता है।

इसे पढ़ें पीएम मोदी का 4 घंटे का UAE दौरा, भारत को ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में मिल सकते हैं बड़े फायदे

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून 26 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि इसमें चार दिनों तक आगे-पीछे होने की संभावना जताई गई है। सामान्य तौर पर मॉनसून एक जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके पहले आने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रही अनुकूल परिस्थितियों के कारण मॉनसून की रफ्तार तेज हो सकती है। यदि मॉनसून समय से पहले आता है तो इसका असर देश के अन्य हिस्सों में भी जल्दी देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- सेल्फी में Victory Sign दिखाना पड़ सकता है भारी, AI से चोरी हो सकते हैं फिंगरप्रिंट

फिलहाल दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में मॉनसून के जल्द आने की खबर लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here