10 दिनों में चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, रांची में 105.26 रुपए हुआ पेट्रोल

0
76
PETROL PUMP 121
सांकेतिक तस्वीर

Jhar Media: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है.सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है. 15 मई को करीब 3 रुपए, फिर 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर करीब 90 पैसे और अब 25 मई को एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है. कुल मिलाकर पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

इसे पढ़ें- पुलिस जवानों को वर्दी उतरवाने की दी धमकी, पहुंचे हवालात

शहरवार पेट्रोल- डीजल की कीमतें

रांची में पेट्रोल 105.26 पैसे तो 100.37 रुपये प्रति लीटर

बिहार की राजधानी पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है.

चंडीगढ़ में डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल का दाम 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है.

इसे भी पढ़ें- JMM- कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति कर रही, साजिश सफल नहीं होगी : बाबूलाल मरांडी

गांधीनगर में डीजल की कीमत 98.13, पेट्रोल की कीमत 102.01, XP95 की कीमत 110.57 और XG की कीमत 103.37 रुपये प्रति लीटर है.

गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर है.

जयपुर में आज कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 121.97 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here