पटना में खान सर पर गंभीर आरोप, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
Patna : चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Faisal Khan उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पटना के कदमकुआं थाना में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच के लिए संबंधित साक्ष्यों और घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
खान सर हैं लोकप्रिय शिक्षक
खान सर बिहार समेत देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले लोकप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उनके खिलाफ दर्ज इस मामले ने शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।
हालांकि, मामले में खान सर या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


