रांची पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दो दिनों तक बैठकों का दौर

0
59

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे. राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नबीन का स्वागत करते पूर्व सीएम मधु कोड़ा, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची पहुंचने के बाद नितिन नबीन ने कैलाशपति मिश्र, जननायक कर्पूरी ठाकुर और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की.

संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नबीन भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मंथन करेंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय और मुहर इसी दौरे के दौरान लग सकती है.

नितिन नबीन के दौरे को झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने की दिशा में भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here