हजारीबाग सदर अस्पताल के डॉक्टर की दुमका में संदिग्ध मौत, कमरे से बरामद हुआ शव

0
61

Dumka: जिले के मसानजोर स्थित झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में ठहरे एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई . शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बेड पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर मौत की पुष्टि कराई. शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

Also Read- अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, मृतकों को किया याद

हजारीबाग सदर अस्पताल में थी पोस्टिंग

‎मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है. वह रांची के बरियातू के रहनेवाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे. उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में कार्यरत हैं. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं.

Also Read- ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी: हत्या की कोशिश पर बड़े सैन्य जवाब की धमकी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here