Jhar Media: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शांतिपूर्ण आंदोलन गुरुवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गया, जबकि शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन का 19वां दिन है. गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनका वजन 56.90 किलोग्राम रह गया है, जो अनशन शुरू होने के बाद से 9 किलोग्राम से अधिक कम हो चुका है. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल चिकित्सकीय रूप से स्थिर है, लेकिन अत्यधिक कमजोरी के कारण उन्हें 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
Also Read- रथ यात्रा 2026: भगवान जगन्नाथ की मूर्ति से जुड़े रहस्य, जो आज भी लोगों को करते हैं हैरान

सीजेपी की ओर से दी गई जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी के मुताबिक, आज डॉक्टरों ने सोनम वांगचुक की नियमित स्वास्थ्य जांच की. मेडिकल रिपोर्ट में उनका रक्तचाप (बीपी) 101/65 एमएमएचजी, नाड़ी 72 प्रति मिनट, ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 प्रतिशत और रैंडम ब्लड शुगर 89 एमजी/डीएल दर्ज की गई. डॉक्टरों का कहना है कि वह पूरी तरह होश में हैं.
मानसिक रूप से सतर्क हैं और चिकित्सकीय दृष्टि से उनकी स्थिति स्थिर है. हालांकि, लगातार 19 दिनों से भोजन न लेने के कारण उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है. मेडिकल टीम का कहना है कि किसी भी संभावित स्वास्थ्य जटिलता से निपटने के लिए उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है.
Also Read- रांची में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, छह महीने में 52 हजार से अधिक डॉग बाइट के मामले
बॉलीवुड से भी मिला समर्थन
कई सेलेब्स जैसे विशाल ददलानी, अनुराग कश्यप, स्वरा भाष्कर ने उनका समर्थन किया है. विशाल ददलानी ने कहा कि मैं ये वीडियो उन सभी के लिए बना रहा हूं, जो इस वक्त हमारे देश के लिए जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं. मैं माफी मांगता हूं कि इस वक्त मैं वहां आपके साथ नहीं हूं, क्योंकि मैं यूएस में टूर पर हूं. लेकिन मेरा दिल वहीं है और आप ये जानते हैं. प्लीज सोनम वांगचुक जी को ये वीडियो जरूर दिखाएगा. उनसे कहिएगा कि मैं उनके क्षमाप्रार्थक हूं कि मैं वहां उनके साथ नहीं हो सकता. अगर मैं इंडिया में होता है, तो मैं जरूर वहीं होता.


