झारखंड में बारिश बनी आफत: रांची से चाईबासा और धनबाद तक जलजमाव, जनजीवन प्रभावित

0
77

Jhar Media: झारखंड में सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी रांची समेत चाईबासा और धनबाद के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. सड़कें पानी में डूब गई हैं, जबकि निचले इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रांची में सड़क और नाली का अंतर मिटा

राजधानी रांची में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से कई जगह नाली और सड़क एक जैसी नजर आने लगी हैं. कांके रोड स्थित कृषि भवन के पास भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ें- छात्रों की मुहिम लाई रंग, 14वीं JPSC के साथ JSSC – सीजीएल परीक्षा रद्द

चाईबासा में निचले इलाके जलमग्न

पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की स्थिति बिगाड़ दी है. लगातार बारिश के कारण शहर के तमाम निचले इलाकों में पानी भर गया है. कई प्रमुख मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं और लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.

इसे भी पढ़ें-JSSC-CGL नियुक्त कर्मचारियों का प्रोजेक्ट भवन में धरना, मंत्रालय गेट से लौटाए गए कर्मी

निरसा में डायवर्सन और पाइपलाइन बहा

धनबाद के निरसा क्षेत्र में भी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है. यहां डायवर्सन और पाइपलाइन बह जाने से कुमारधुबी की करीब 50 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है.

लगातार बारिश के कारण झारखंड के कई हिस्सों में जलजमाव और आवागमन की समस्या बढ़ गई है. लोगों की नजर अब बारिश की स्थिति और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here