लालू की बिगड़ी तबीयत, ब्लड शुगर बढ़ने के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती

0
227
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (फाइल)

Patna: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद रबड़ी आवास पर पहले डॉक्टरों की टीम ने लालू प्रसाद यादव का इलाज किया. इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया है. संभावना जताई जा रही है की उनको जल्द ही डॉक्टरों की निगरानी में दिल्ली भेजा जा सकता है. लालू के साथ उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं.

इसे पढ़ें- चाईबासा में बड़ी लापरवाही, सुधार गृह से भागे 21 बाल बंदी

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. इसके बाद, सितंबर 2024 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था. इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है. ऐसे में उनकी तबीयत खराब की जानकारी मिलने के बाद शुभचिंतकों और प्रशंसकों में चिंता बनी हुई है.

इसे पढ़ें- गुजरातः पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 21 मजदूरों की मौत 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here