RIMS के कैंटीन की चाय से बिगड़ी महिला डॉक्टर की तबीयत, जांच के आदेश

0
404

Jhar Media: रांची के रिम्स में महिला एवं प्रस्तुति रोग विभाग में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कैंटीन से मंगाई गई चाय पीने के बाद एक डॉक्टर (अरूणा) अचानक बेहोश हो गईं. डॉक्टर की हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. डॉक्टर अरूणा को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, रिम्स कैंटीन से सात डॉक्टरों ने चाय मंगवाई थी, लेकिन चाय पीते ही डॉक्टर अरूणा की तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, डॉक्टर की हालत पर नजर रखी जा रही है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here