IAS विनय चौबे के करीबी के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई

0
354

Ranchi : झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दुमका में बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार की सुबह एसीबी की एक टीम विनय चौबे के करीबी माने जा रहे व्यवसायी श्रवण जालान के एक करीबी रिश्तेदार नवीन पटवारी के आवास पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, नवीन पटवारी और उनके तीन भाई इसी आवास में रहते हैं. कार्रवाई के दौरान पटवारी के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here