सात मई को मॉक ड्रिल में बजेगा एयर रेड सायरन, सिविल डिफेंस सीखेंगे लोग

0
425
सांकेतिक तस्वीर

New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव अब सिर्फ कूटनीतिक या सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं रहा. अब आम जनता को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आकस्मिक हमले या आपात स्थिति में वे खुद को सुरक्षित रख सकें. गृह मंत्रालय (MHA) ने 7 मई को पूरे देश में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया है. यह निर्णय हालिया पहलगाम आतंकी हमले, सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने और पाकिस्तान के आक्रामक बयानों के बाद लिया गया है.

इसे पढ़ें- भारत समुद्र में भी जंग को तैयार, नेवी ने किया मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफल परीक्षण

देशभर में होगा मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया है कि 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराई जाए. इस मॉक ड्रिल का मकसद आम लोगों, स्कूली बच्चों और नागरिकों को यह सिखाना है कि अगर दुश्मन देश की ओर से हमला होता है तो खुद को कैसे बचाया जाए.

इसे पढ़ें- MGM हॉस्पिटल की गिरी छत: अबतक तीन की मौत, मुआवजे का एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here