भागलपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला 10 करोड़ के जेवर लूटने वाले मास्टरमाइंड का शव

0
218
रेलवे ट्रैक पर शव

 

Bhagalpur: अकबरनगर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गई. जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान अंबाला को आपरेटिव बैंक में 32 लॉकर तोड़कर 10 करोड़ के जेवर लूटने वाले मास्टरमाइंड मिथुन बिंद के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मिथुन को हरियाणा पुलिस पूछताछ के लिए मुंगेर लाई थी. सोमवार की सुबह वो पुलिस कस्टडी से बाथरुम के वेंटिलेटर से कूदकर भागा था, जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही थी.

जिस तरह से शव मिला है उससे आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है. स्थानीय लोगों ने बताया की ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया. फिर भी वो अचानक ट्रेन की इंजन के आगे कूद गया. जिससे उसके सिर के टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर लायी, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here