बिहार विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्रम, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों को करें मजबूत

0
295

Patna: बिहार विधानसभा के भवन का 100 साल से अधिक हो चुका है. 7 फरवरी 2021 को विधानसभा भवन के 100 साल पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम हुआ था. इसके बाद से हर साल कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस बार भी विधानसभा की ओर से कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शामिल हुए. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमाम मंत्री के साथ सभी विधायक भी मौजूद रहे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया मार्गदर्शन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संवाद की परंपरा को और मजबूत करेंगे. हम लो तंत्र को कैसे सशक्त कर सकते हैं उसका मार्गदर्शन भी बिहार विधान सभा करेगा. हम जितनी सार्थक चर्चा करेंगे उतनी सदन की मर्यादा भी बढ़ेगी. जब हम सदन के अन्दर चर्चा करें तो उस विषय की जानकारी भी हमारे पास होनी चाहिये.

वन नेशन वन लेजिसलेटिव प्लेटफार्म कॉन्सेप्ट पर काम

वन नेशन वन लेजिसलेटिव प्लेटफार्म कॉन्सेप्ट पर सरकार काम कर रही है. राज्यों के लेजिसलेटिव असेंबली डिजिटल हो चुके हैं. 2026 तक हम सारे राज्य विधानसभाओं की कार्यवाही को डिजिटाइज कर एक प्लेटफार्म पर लायेंगे. जनता बहुत अपेक्षाओं से हमको चुनती है. नियम कानून और संविधान की जानकारी को रखकर आप अगर सदन में चर्चा करेंगे तो प्रशासन में पारदर्शिता आएगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here