घोड़थांभा में पुलिसिया कार्रवाई बर्बरता की हद- बाबूलाल 

0
314

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घोड़ थाम्भा में हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. तथा बर्बरता की पराकाष्ठा बताया है.

मरांडी ने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विकास शाह को पुलिस ने जिस क्रुरता के साथ पीटा है, वह चीख चीख कर पुलिस की बर्बरता की गवाही दे रहा है

बाबूलाल ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा क्या इसी तरह जनता को पुलिसिया जुल्म के हवाले छोड़ दिया जाएगा? पुलिस की यह कारवाई बेहद शर्मनाक और अक्षम्य है. लोकतंत्र में लाठीतंत्र की कोई जगह नहीं है. पुलिस की दमनात्मक कारवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस मामले की जांच कर विकास के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त कारवाई हो, अन्यथा पीठ पर दिख रहे एक-एक ज़ख्म का हिसाब लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here