रांची पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, प्रशंसकों की उमड़ी भारी भीड़

1
86

Ranchi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी शनिवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़ी संख्या में फैंस अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।

रांची पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की झलक को बेताब दिखे फैंस

रांची को बताया खूबसूरत शहर 

इमरान हाशमी ने रांची की खूबसूरती और यहां के लोगों की सादगी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रांची एक बेहद सुंदर शहर है और झारखंड के लोगों से उन्हें हमेशा भरपूर प्यार मिलता है। उन्होंने यहां के सुहावने मौसम की भी तारीफ करते हुए कहा कि रांची का मौसम यहां आने वाले लोगों को खूब भाता है।

आवारापन 2’ को प्यार देने के लिए जताया आभार 

अपनी आगामी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर भी इमरान हाशमी ने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। अभिनेता ने झारखंड के प्रशंसकों के प्यार और अपनापन के लिए आभार जताया।

झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र

इमरान हाशमी ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाली, पहाड़ और खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के कारण यह राज्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

 

 

 

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here