हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

0
67
तस्वीर- गिरफ्तार नशा तस्कर

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू मैदान के आसपास ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरमू मैदान क्षेत्र में एक व्यक्ति बाहर से ब्राउन शुगर लाकर उसकी बिक्री कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया.

इसे पढ़ें- JEE Advanced 2026: बिहार के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, 360 में से 330 अंक हासिल कर रचा इतिहास

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरमू मैदान क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में उसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से करता था तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- IPL: RCB की जीत से ज्यादा वैभव के विस्फोटक खेल के चर्चे, कई ट्रॉफी और कैश किए अपने नाम

मुख्य बिंदु:

  • हरमू मैदान क्षेत्र से एक ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार.
  • 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद.
  • एक मोबाइल फोन भी जब्त.
  • एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई.
  • आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
  • पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here