रांची में CBI ने इंजीनियर के ठिकाने पर मारा छापा, मिला इतना पैसा की उड़ गए होश

0
404
BREAKIN NEWS
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi:सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, एक दिन पहले 40 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया के आवास की तलाशी जारी रखी. अब तक की तलाशी में इंजीनियर के नामकुम स्थित आवास से 80 लाख रुपये कैश मिले हैं.

70 लाख के जेवरात और निवेश के दस्तावेज भी मिले

वहीं, उसके आवास से एक करोड़ रुपये मूल्य के शेयर, 60 से 70 लाख रुपये के जेवरात और रुपयों के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. साहिल रातुसरिया भारतीय सुरक्षा अभियंता सेवा के तहत 2013-14 में इंजीनियर बना था. उसका मासिक वेतन वर्तमान में 90 हजार रुपये है. CBI ने उसकी आय और संपत्ति के स्रोत की जानकारी मांगी तो वह नहीं दे पाया. अब CBI उसकी कुंडली खंगाल रही है. साहिल रातुसरिया सोमवार तक सीबीआई की रिमांड पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here