चिराग की पार्टी को झटका, प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द

0
514

Saran: बिहार के छपरा से बड़ी खबर है. मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोजपा रामविलास की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है. सीमा सिंह को चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. एक दिन पहले ही शुक्रवार को नामांकन किया था. नामांकन रद्द होने से एनडीए को बड़ा नुकसान हो गया है. अब इस सीट पर सिर्फ राजद और जन सुराज के बीच मुकाबला है.

नामांकन पत्र में त्रुटि

नामांकन रद्द होने को लेकर डीपीआरओ ने विज्ञप्ति जारी की है. जिसमें बताया गया है कि मढ़ौरा से विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाली सीमा सिंह का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया है. इस प्रकार सीमा सिंह चुनाव लड़ने से वंचित हो गई हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here