NEET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, टमाटर-अंडे के बाद हुई पत्थरबाजी, कई घायल

0
54

Ranchi: नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पहले दोनों पक्षों की ओर से टमाटर और अंडे फेंके गए, जिसके बाद विवाद बढ़कर पत्थरबाजी तक पहुंच गया. इस घटना में दोनों दलों के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कुछ मीडिय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधनों की भी व्यवस्था की गई थी. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कराकर्मी भी घायल होने की खबर है.

पुलिसबलों को भी लगी चोटें

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन और अन्य सुरक्षा संसाधनों की भी व्यवस्था की गई थी. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और हालात पर काबू पाने की कोशिश की.

पुलिस ने लगा रखी थी बैरिकेडिंग

प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी. साथ ही सुरक्षा कारणों से कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा.

नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी हुई है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here