कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस से झड़प: दो आरोपी गिरफ्तार, परेड कराई गई

0
248

Ranchi: राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस और टेम्पो चालकों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान हंस कुमार और अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. रविवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने कटहल मोड़ पर परेड कराकर घटना का पुनः प्रदर्शन कराया.

यह विवाद 9 जून को उस समय शुरू हुआ जब ट्रैफिक पुलिस ने एक टेम्पो को जांच के लिए रोका. इस पर टेम्पो चालकों ने विरोध किया और बात मारपीट तक पहुंच गई. इसी दौरान एक टेम्पो चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रोहित गंजू पर पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here