कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, भारत को दिलाया तीसरा लगातार स्वर्ण

0
38

Sports Desk: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपनी ताकत और जज्बे का लोहा मनवाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। मीराबाई ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी कर ली।

मीराबाई की ऐतिहासिक उपलब्धि

मीराबाई की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत का राष्ट्रगान लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के इस वर्ग में गूंजा। उनकी जीत ने भारतीय खेल प्रेमियों को गर्व का एक और यादगार पल दिया।

ऋषिकेश सिंह ने जीता सिल्वर 

वहीं पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत के ऋषिकेश सिंह ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत के पदक तालिका में एक और महत्वपूर्ण इजाफा हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू और ऋषिकेश सिंह को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है और युवाओं को प्रेरित किया है। पीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here