लगातार बारिश बनी आफत, पतरातु समेत कई डैम के खुले फाटक

0
452

Jhar Media : रांची और आसपास के जिलों में पिछले 12 घंटे से हो रही जोरदार बारिश के बाद नालों और सड़कों पर भारी जल जमाव है. रांची के कई गली मोहल्लों की सड़कों पर भारी जलजमाव हैं. नालों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है. वहीं लगातार बारिश के बाद कांके डैम का गेट खोल दिया गया है. रांची की स्वर्णरेखा नदी उफान पर है.

बात करें पड़ोसी जिले रामगढ़ की तो यहां भी घनघोर बारिश हो रही है. इसके बाद बीती रात पतरातू डैम का फाटक भी खोल दिया गया. डैम में लबालब पानी भरने के बाद डैम का फाटक खोला गया है. इससे पहले आसपास के प्रभावित इलाकों को अलर्ट जारी किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here