रामगढ़ में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार, देशभर में 274 शिकायतें हैं दर्ज

0
86

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक संगठित साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता (37 वर्ष), रवि कुमार वर्मा (34 वर्ष), रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (40 वर्ष) और सोनू कुमार झा (34 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बैंक खातों का इस्तेमाल कर देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

इसे पढ़ें – झारखंड में पेट्रोल- डीजल किल्लत की आहट, कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का लगा बोर्ड

274 शिकायतें हैं दर्ज

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ देशभर में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं, जिससे इनके नेटवर्क की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये अपराधी फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लोगों के खातों से पैसे निकालने का काम करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई बैंक खाते, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे पढ़ें – झारखंड में 1 मई से जनगणना-2027 का पहला चरण, ऐसे करें स्व-गणना 

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here