Dhanbad: कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारियों पर केंद्रीय एजेंसी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में ED ने व्यापारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
इसे भी पढ़ें- नौकरियों में 500 करोड़ का हुआ स्कैम, विधायक जयराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप
एलबी सिंह के तीन करीबियों को समन
समन पाने वालों में एलबी सिंह के तीन पारिवारिक रिश्तेदार भी शामिल हैं। इसके अलावा कोयला कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े दो लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED इन सभी से कथित मनी लॉन्ड्रिंग, कोयला कारोबार से जुड़े लेनदेन और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- JPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, 2 करोड़ रिश्वत और 20% कमीशन मांगने का आरोप
आय के श्रोत की मांगी जानकारी
जांच एजेंसी का फोकस कोयला कारोबार से अर्जित कथित अवैध रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं पर है। आने वाले दिनों में पूछताछ के बाद मामले में और लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


