बोकारो- रामगढ़ सीमा पर बढ़ा हाथियों का आतंक, कुचलकर पांच की ले ली जान

0
118

Bokaro: महुआटांड़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दिन जहां हाथियों ने तीन बुजुर्गों को घर से बाहर निकालकर कुचल दिया था, वहीं शनिवार को एक बार फिर हाथियों के झुंड ने गंगपुर गांव में भारी तबाही मचाई। ताजा घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड देर रात गांव में घुस आया। इस दौरान परिवार के लोग घर में सो रहे थे। हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर निकलने की कोशिश कर रहे सदस्यों पर हमला कर दिया। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे, लेकिन हाथियों के डर से तुरंत राहत कार्य नहीं हो सका।

सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here