हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल, साथी फरार

0
56

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और आसपास के जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

सर्च ऑपरेशन जारी 

घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल अपराधी से पूछताछ के बाद गैंग की गतिविधियों और अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here