लोहरदगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0
265

Lohardaga : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के उडूमुडु गांव में हिंसक झड़प में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। खुद एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के पूर्व गांव में प्रतिमा घुमाने के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here