Ramgarh: जिले भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित एक इस्पात प्लांट में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग प्लांट के मुख्य कंट्रोल रूम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. घटना के समय कंट्रोल रूम और आसपास के इलाके में काम कर रहे मजदूरों व कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में दो से तीन लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि, हताहतों की आधिकारिक पुष्टि और पहचान की प्रक्रिया जारी है.
इसे भी पढ़ें – JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत


