Ranchi : शहर के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलादर मोहल्ले में बीती रात दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग की गई है. जिसमें तीन लोगों को गोली लगी हैं. वहीं कई अन्य घायल भी हुए है. स्थानीय लोगों के द्वारा छह लोगों के गोलीबारी में घायल होने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के गोलीबारी में घायल होने की बात कही है.
बदमाश अली के गुर्गों ने की फायरिंग
घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम और अंजुम शामिल हैं. गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों के द्वारा फायरिंग की गई है. इमरान के अनुसार अली के गुर्गों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, मामला थाने तक भी पहुंचा था. लेकिन विवाद नहीं थमा. इसी मामले के बाद दोनों गुट शुक्रवार रात आपस मे भिड़ गए. जिसमे अली के लोगों ने फायरिंग कर दी. रमजान की वजह से डोरंडा के बेलादर मोहल्ले में देर रात होने के बाद भी चहल पहल थी, लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई. इसमें भी कुछ लोग घायल हुए हैं.


