Jhar Media: अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में स्थित हिल्टन होटल में रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़े कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। यह घटना प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान हुई, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल मेहमान मौजूद थे।

इसे पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, रांची से गोरखपुर लौट रहा था परिवार
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे कार्यक्रम में शामिल लोग घबरा गए। कई मेहमान अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। कुछ लोगों ने धमाकों जैसी तेज आवाजें सुनने की भी बात कही।
घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राष्ट्रपति की पत्नी Melania Trump और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल थे।
इसे भी पढ़ें- रांची के जगरनाथपुर मंदिर में लूट और गार्ड की ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तेजी से स्थिति को नियंत्रित करते हुए संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है और जांच जारी है।
घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश में बड़े राजनीतिक और मीडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है।



