पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा, झारखंड में जल्द बनेगी JMM- बीजेपी की सरकार

0
236

Ranchi: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) इंडिया गठबंधन से अलग होकर भाजपा-एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना सकती है. यह दावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया है.

केएन त्रिपाठी का कहना है कि झारखंड में जेएमएम अब बीजेपी के साथ मिल चुकी है. इसका प्रमाण 15-20 दिनों में निकाय चुनाव के बाद दिखाई देगा. इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दे दी है, डील फाइनल हो चुकी है. निकाय चुनाव के बाद यह सरकार बदलने जा रही है. झारखंड में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here