Ramgarh : जिले के पोचरा वार्ड नंबर-7 ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अत्यंत निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाली 10 बच्चियों और एक बालक का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए हुआ है।
इसे भी पढ़ें- HEALTH ALERT: मधुमेह रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा कोदो चावल
इस उपलब्धि पर केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से बरवा टोला में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित 11 उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ उनके परिजन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
अंडर-14 वर्ग में रोशनी कुमारी, निशि कुमारी, साक्षी कुमारी, भावना, स्नेहा भारती और नवीन यादव का चयन हुआ है। वहीं अंडर-17 वर्ग में रिया कुमारी ने जगह बनाई है। अंडर-19 वर्ग में नैना कुमारी, तनीषा कुमारी, सृष्टि कुमारी और सीमा कुमारी का चयन हुआ है।
इसे भी पढ़ें– किडनी की सेहत के लिए खतरा बन रही हैं ये दो साइलेंट बीमारियां, समय रहते जानें और बचाव करें
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी और आगे बढ़ने का जज्बा साफ दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि यह उनके सफर की सिर्फ शुरुआत है। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव, जिले और झारखंड का नाम रोशन करना है।


