Deoghar/Ranchi: महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा मंदिर देवघर में जलार्पण के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह 4 बजे से ही भक्त कतारबंद होकर मंदिर में जलार्पण करते दिखे. वहीं 10 किमी लंबी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. बात शिव बारात की करें तो कार्यक्रम का सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री सुरेश पासवान, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. शिव बारात में देव, गण, भूत-पिचाश समेत तमाम बाराती शामिल हुए.भव्य शिव बारात की छटा देखते ही बनती है. इसके अलावा, रांची के पहाड़ी मंदिर से भी शिव बारात निकाली गई. इसमें आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया. चारों ओर हर- हर महादेव, बोल बम और जय माता पार्वती के जयकारे लगे.Grand shiv procession held in deoghar and ranchi




