दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच गरमागरमी, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप

0

Sports Desk: Duleep Trophy Final 2026-27: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली. शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत और स्लेजिंग चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि अंपायरों को बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें- लापता बेटे की शिकायत लेकर थाना पहुंचे पिता से मारपीट, मनिका थाना प्रभारी और ASI पर गंभीर आरोप

यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बातचीत कर रहे थे और उन्हें वाइस-कैप्टन को लेकर स्लेज कर रहे थे. इसी दौरान तिलक ने वैभव से कहा, “क्या यार, ये वाइस-कैप्टन.”

 इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का अंदाज अचानक तीखा हो गया. तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और हाथ से ऐसा इशारा किया, जिसे मुक्का मारने की चेतावनी जैसा समझा गया. वैभव ने भी पीछे हटने के बजाय उनका सामना किया. दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ियों को अलग कर स्थिति शांत कराई.

वैभव के बल्ले ने पहले ही मचा दिया था धमाल

तिलक वर्मा के साथ बहस से पहले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा था. उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की.

इसे भी पढ़ें- अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ानः इसरो ने लॉन्च किया सबसे भारी सैटेलाइट, दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर

वैभव ने महज 37 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. युवा बल्लेबाज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया.

मैच के दौरान हुई इस नोकझोंक ने फाइनल के रोमांच को और बढ़ा दिया. हालांकि, अंपायरों के समय रहते हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाल लिया गया और मुकाबला आगे जारी रहा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here