लातेहार के टंगवा घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, छह लोगों ने गंवाई जान

0
108

Latehar: चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. जानकारी के अनुसार, लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर घाटी के तीखे ढलान पर अनियंत्रित हो गया. बेकाबू कंटेनर ने पहले चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ें- नौकरियों में 500 करोड़ का हुआ स्कैम, विधायक जयराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ऑटो के उड़े परखच्चे 

इतना ही नहीं बल्कि बाद में कंटेनर ने एक ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में सवार लोगों में से चार की मौत होने की सूचना है. एक के बाद एक दो वाहनों को चपेट में लेने से मौके पर चीख-पुकार मच गई.

इसे भी पढ़ें- रांची में लगातार बारिश, झारखंड के चार जिलों में वज्रपात का अलर्ट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here